खाने के बाद मुझे हमेशा मिचली क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:26

खाना खाने के बाद आपको भी करता है उल्टी का मन? इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

Vomiting After Meal: आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स भी देने जा रहे हैं.

Vomiting After Meal: खाना खाने के बाद कुछ लोगों को उल्टी करने का मन करता है. ऐसा अगर प्रेगनेंसी में होता है तो यह काफी आम माना जाता है. लेकिन अगर अगर आप नॉर्मल हैं तो यह आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. यह किसी गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स भी देने जा रहे हैं.

खाने के बाद उल्टी होने के कारण

– खाना खाने के बाग अगर आपको उल्टी का मन करता है तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भोदन उस गति से आगे नहीं बढ़ पाता जैसे उसे बढ़ना चाहिए. ऐसे में एसिड रिफ्लैक्स का निर्माण होता है और खाने के बाद उल्टी हो जाती है.

– एसिडिटी भी खाना खाने के बाद उल्टी का कारण हो सकता है. खाने में आप बहुत से चीजें ऐसी खाते हैं जिन्हें खाने से पेट में एसिड बनने लगता है. जिससे उल्टी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

– शरीर में खून की कमी या फिर पीलिया की वजह से भी भोजन अच्छी तरह पच नहीं पाता और उल्टी हो जाती है.

– लिवर और किडनी में अल्सर, पथरी होने पर भी खाने के बाद उल्टी की समस्या हो सकती है.

उल्टी की समस्या से बचाव का तरीका

– तला-भुना और मसालेदार भोजन कम खाएं.

– खाली पेट भोजन करने से बचें.

– खाने के साथ कैफीनयुक्त चीजों का सेवन ना करें.तगिा

– बहुत देर तक खाली पेट ना रहें.

– खाना खाने के बाद लाइट एक्सरसाइज करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info